1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISI के संदिग्ध एजेंटों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

ISI के संदिग्ध एजेंटों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

कोलकाता: शहर की एक अदालत ने कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा गिरफ्तार आईएसआई के तीन संदिग्ध एजेंटों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। ग्यारहवीं अदालत के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट

ISI एजेंटों को 14 दिन की...- India TV Hindi
ISI एजेंटों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

कोलकाता: शहर की एक अदालत ने कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा गिरफ्तार आईएसआई के तीन संदिग्ध एजेंटों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ग्यारहवीं अदालत के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट बिशाल मंगरति ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड के अनुबंधित श्रमिक इरशाद अंसारी (51), उनके बेटे असफाक अंसारी (23) और रिश्तेदार मोहम्मद जहांगीर को पेश किये जाने के बाद 14 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया।

उनके खिलाफ भादंसं की धाराओं 120बी (आपराधिक साजिश), 121 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना, छेड़ने का प्रयास करना या छेड़ने के लिए उकसाना), 121ए (धारा 121 के तहत दंडनीय अपराध की साजिश), 489 बी (फर्जी या जाली नोट का असली के रूप में प्रयोग करना) और 489 सी (फर्जी या जाली नोट रखना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

कोलकाता पुलिस के एसटीएफ ने कल पाकिस्तान के खुफिया विभाग आईएसआई से कथित संबंधों के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

Latest India News