1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अदालत ने 2 संदिग्ध आतंकियों को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

अदालत ने 2 संदिग्ध आतंकियों को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकवादियों को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। इससे पहले अल कायदा के दो संदिग्ध आतंकियों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और ओडिशा से

Suspected terrorist Rehman holds a Ph. D in Arabic and...- India TV Hindi
Suspected terrorist Rehman holds a Ph. D in Arabic and Islamic Studies from Deob

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकवादियों को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।

इससे पहले अल कायदा के दो संदिग्ध आतंकियों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और ओडिशा से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि उसने इन गिरफ्तारियों के साथ ही देश से बाहर सक्रिय इस आतंकवादी समूह के भारतीय उपमहाद्वीप विंग के माड्यूल का पर्दाफाश कर दिया है।

पुलिस ने बताया था कि मोहम्मद आसिफ (41) नाम के शख्स को जहां उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर से गिरफ्तार किया गया, वहीं एक अन्य कार्यकर्ता अब्दुल रहमान (37) को ओडिशा के कटक के जगतपुर इलाके से आज गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद आसिफ अल कायदा के भारतीय उपमहाद्वीप विंग के भर्ती और प्रशिक्षण को संचालित करने वाले विंग का संस्थापक सदस्य और भारतीय प्रमुख (अमीर) है।

भुवनेश्वर में पुलिस आयुक्त आरपी शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि रहमान को जगतपुर इलाके के पश्चिमाकच्चा गांव स्थित उसके घर से दिल्ली पुलिस और भुवनेश्वर कटक आयुक्तालय पुलिस ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। दिल्ली में विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) अरविंद दीप ने बताया कि दोनों को गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया था कि पुलिस ने आसिफ के पास से तीन मोबाइल फोन, एक लैपटाप, (मौलामा उमर के लिखे) ऐसे आलेख और दस्तावेज जिनसे लोगों को जिहाद के पक्ष में आने को प्रेरित किया जा सके और जिहादी साहित्य बरामद किया था।

Latest India News