A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब शरीर पर मिट्टी लपेट कर स्वामी रामदेव ने किया योग

जब शरीर पर मिट्टी लपेट कर स्वामी रामदेव ने किया योग

योग गुरु स्वामी रामदेव को अपने मंच पर योग करते हुए देखा होगा लेकिन अब उन्होंने ने मिट्टी में योग किया। शरीर पर मिट्टी लपेट कर स्वामी रामदेव ने करीब एक घंटे तक योग आसन किया।

Swami Ramdev- India TV Hindi
Swami Ramdev

हरिद्वार: योग गुरु स्वामी रामदेव को अपने मंच पर योग करते हुए देखा होगा लेकिन अब उन्होंने ने मिट्टी में योग किया। शरीर पर मिट्टी लपेट कर स्वामी रामदेव ने करीब एक घंटे तक योग आसन किया। आखिर रामदेव ने अपने शरीर पर मिट्टी लपेट कर क्यों किया योग? आइए, बताते हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्वामी रामदेव योग ग्राम में 12 मार्च को विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र खोलने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह केंद्र पूरी तरफ से VIP होगा। इस केंद्र में पंचक्रम और नेचुरल पद्धति से इलाज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे।

स्वामी रामदेव ने खुद जांचीं सुविधाएं
स्वामी रामदेव ने यह जांचने के लिए कि केंद्र में सारी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं और इनका क्या असर पड़ता है, यहां कि हर चिकित्सा को खुद पर आजमाया। सबसे पहले स्वामी रामदेव ने यहां मिट्टी स्नान किया। इसके बाद उन्होंने अपने शरीर पर मिट्टी लपेट कर योग आसन के साथ-साथ पंच कर्म भी किए।

शहरी हल्ले-गुल्ले से दूर है रामदेव का यह संस्थान
स्वामी रामदेव के इस संस्थान की खासियत यह है कि ये शहरी हल्ले-गुल्ले से दूर है। योग गुरु के इस संस्थान में अभी भी बीजेपी के कई विधायक अपनी चुनावी थकान मिटा रहे हैं।

Latest India News