1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्लैक मनी पर स्विट्जरलैंड सरकार सूचनाएं साझा करने को तैयार

ब्लैक मनी पर स्विट्जरलैंड सरकार सूचनाएं साझा करने को तैयार

नई दिल्ली: काले धन मामले पर स्विट्जरलैंड सरकार, भारत सरकार के साथ सूचनाएं साझा करने को तैयार हो गई है। काले धन मामले पर सरकार की यह बड़ी कामयाबी है। स्विट्जरलैंड के आर्थिक मामलों के

ब्लैक मनी पर सूचनाएं...- India TV Hindi
ब्लैक मनी पर सूचनाएं साझा करेगी स्विट्जरलैंड सरकार

नई दिल्ली: काले धन मामले पर स्विट्जरलैंड सरकार, भारत सरकार के साथ सूचनाएं साझा करने को तैयार हो गई है। काले धन मामले पर सरकार की यह बड़ी कामयाबी है। स्विट्जरलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री ने इसकी जानकारी दी।

भारत सरकार विदेश में भारतीयों के जमा काले धन की वापसी को लेकर लगातार कोशिश कर रही है।

सरकार के पास कुछ नाम भी आए थे जिनका खुलासा किया है। लेकिन बहुत सारे ऐसे नाम हैं जिनकी बारे में अभी भी पूरी जानकारी नहीं है।

हाल ही में सरकार ने काला धन विधेयक को लोकसभा व राज्यसभा में पास करवा लिया था।

अब इस बिल के कानून बनने में सिर्फ राष्ट्रपति की मंजूरी चाहिए।

इससे पहले एनडीए सरकार ने काले धन को लेकर एक बिल भी बनाया।

विदेश में जमा काले धन को भारत में वापस लाने के लिए बनाए इस बिल में सजा व जुर्माने का प्रावधान है।

अनाधिकारिक अनुमान के मुताबिक, देश का 466 अरब डॉलर से लेकर 1,400 अरब डॉलर तक का काला धन अवैध तौर पर विदेशी बैंकों में जमा रखा गया है।

Latest India News