1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में हिरासत में लिए गए हुर्रियत नेता गिलानी और मीरवाइज

श्रीनगर में हिरासत में लिए गए हुर्रियत नेता गिलानी और मीरवाइज

श्रीनगर: पुलिस ने चरमपंथी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता सैयद अली शाह गिलानी और नरमपंथी हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारुख को आज ऐतिहाती तौर पर हिरासत में ले लिया। ये नेता हाल के प्रदर्शन के दौरान

geelani- India TV Hindi
geelani

श्रीनगर: पुलिस ने चरमपंथी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता सैयद अली शाह गिलानी और नरमपंथी हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारुख को आज ऐतिहाती तौर पर हिरासत में ले लिया। ये नेता हाल के प्रदर्शन के दौरान नागरिकों की मौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए हजरतबल दरगाह की तरफ मार्च करने की कोशिश कर रहे थे।

(देश-विदेश की खबरों के लिए Click करें)

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिलानी जैसे ही अपने हैदरपुरा आवास से निकले, उन्हें हिरासत में ले लिया गया और उन्हें हमहामा पुलिस थाने में रखा गया है। एक हुर्रियत प्रवक्ता ने कहा कि गिलानी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने हजरतबल दरगाह के लिए निकले थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मीरवाइज ने भी अपने निजीन आवास से मार्च करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया और उन्हें निजीन पुलिस थाने में रखा गया है।

Latest India News