1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय इंजन के साथ स्पेन की टैल्गो ट्रेन का पहला ट्रायल रन सफल

भारतीय इंजन के साथ स्पेन की टैल्गो ट्रेन का पहला ट्रायल रन सफल

भारत ने बुलेट ट्रेन का सपना साकार करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुये स्पेन की लग्जरी और सेमी हाई स्पीड टैल्गो ट्रेन का पहला ट्रायल रन किया। टैल्गो ट्रेन का पहला ट्रायल रन आज बरेली-मुरादाबाद रूट पर हुआ।

talgo train- India TV Hindi
talgo train

नई दिल्ली: भारत ने बुलेट ट्रेन का सपना साकार करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुये स्पेन की लग्जरी और सेमी हाई स्पीड टैल्गो ट्रेन का पहला ट्रायल रन किया। टैल्गो ट्रेन  का पहला ट्रायल रन आज बरेली-मुरादाबाद रूट पर हुआ। शुरूआती दौर में टेल्गो ट्रेन की रफ्तार 80 से 115 प्रति घंटे की होगी। बाद में इस स्पीड को 180 तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

टैल्गो ट्रेन  में इंजन भारतीय होगा और बोगियां टेल्गो कंपनी की होंगी। एल्यूमीनियम की बनी हल्की बोगियों की वजह से टैल्गो ट्रेन  को 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी चलाया जा सकता है। बरेली मुरादाबाद के रूट के बाद भी इस ट्रेन के कुछ और ट्रायल किये जायेंगे। इसके बाद ही यात्रियों के लिए शुरू करने पर फैसला किया जायेगा।

bullet train interior.

शनिवार को टैल्गो ट्रेन  ने इज्जतनगर-भोजीपुरा स्टेशन के बीच सफल सेंसर ट्रायल पूरा कर किया था।

Latest India News