1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर पर क्या है तालिबान की सोच? सूत्रों ने दी बड़ी जानकारी

कश्मीर पर क्या है तालिबान की सोच? सूत्रों ने दी बड़ी जानकारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तालिबान पहले ही कश्मीर पर अपनी स्थिति साफ कर चुका है और वह कश्मीर को द्विपक्षीय तथा आंतरिक मामला मानता है। ऐसे में सूत्रों के अनुसार, कश्मीर मामले पर तालिबान की तरफ से पाकिस्तान को कोई समर्थन मिलने की संभावना कम है।

कश्मीर पर तालिबान का बयान- India TV Hindi
Image Source : PTI/AP कश्मीर पर तालिबान का बयान

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी को भारतीय सुरक्षा के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान, तालिबान का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर सकता है। लेकिन, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तालिबान पहले ही कश्मीर पर अपनी स्थिति साफ कर चुका है और वह कश्मीर को द्विपक्षीय तथा आंतरिक मामला मानता है। ऐसे में सूत्रों के अनुसार, कश्मीर मामले पर तालिबान की तरफ से पाकिस्तान को कोई समर्थन मिलने की संभावना कम है।

हालांकि, सूत्रों से यह भी पता चला है कि पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी ISI कश्मीर के मुद्दे पर तालिबान को मनाने का प्रयास भी कर सकती है। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि तालिबान पर ISI की बात मानने का दबाव कम होगा क्योंकि वह पहले ही अफगानिस्तान में मजबूती के साथ वापसी कर चुका है। सूत्रों के अनुसार, भारत के खिलाफ तालिबान का इस्तेमाल ISI तभी कर सकेगी जब वह कमजोर होगा और मौजूदा परिस्थितियों में ऐसा नहीं है।

हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और लश्कर-ए-जहांगवी के संबंध तालिबान के साथ हैं और इन आतंकी संगठनों ने अफगानिस्तान के कई गावों तथा काबुल के कुछ क्षेत्रों में तालिबान के साथ मिलकर चेक पोस्ट तैयार किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, कश्मीर में भारत अपनी निगरानी बढ़ा सकता है। अभी तक वहां स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और अफगानिस्तान में काम कर रहे पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के पास भारत के खिलाफ तालिबान तथा मौजूदा परिस्थिती का इस्तेमाल करने की क्षमता भी कम है।

Latest India News