चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे जयललिता के 68 वें जन्मदिन के मौक पर करीब एक हजार लोगों ने अपनी बांह पर उनका नाम और तस्वीर गुदवाई
वेलाचेरी विधायक एम. के. अशोक ने कल इस समारोह का आयोजन किया जहां ढेर सारे लोग जयललिता की तस्वीर गोदवाने के लिए पंक्ति में खड़े रहे।
अशोक ने खुद भी टैटू बनवाया हुआ है। उन्होंने बताया कि लोग जयललिता का शुक्रिया अदा करने के लिए कुछ ऐसा ही करना चाहते थे जिससे हमें इस समारोह का आयोजन करने का विचार आया।
उन्होंने बताया कि समारोह में 668 लोगों के आने की उम्मीद थी लेकिन यहां करीब एक हजार लोगों ने शिरकत की। वरिष्ठ नेता ओ पन्नीरसेलवम भी समारोह में पहुंचे थे।
स्वयंसेवकों ने अपनी बांह पर जयललिता की तस्वीर और तमिल में अम्मा गुदवाया।
Latest India News