1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु सरकार ने आंध्र प्रदेश से कृष्णा नदी का जल छोड़ने की मांग की

तमिलनाडु सरकार ने आंध्र प्रदेश से कृष्णा नदी का जल छोड़ने की मांग की

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने आज आंध्र प्रदेश से तत्काल कृष्णा नदी का पानी छोड़ने का आग्रह किया ताकि शहर की पेयजल संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सके। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए

krishna river- India TV Hindi
krishna river

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने आज आंध्र प्रदेश से तत्काल कृष्णा नदी का पानी छोड़ने का आग्रह किया ताकि शहर की पेयजल संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सके।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने आंध्र प्रदेश के अपने समकक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिखकर उत्तर पूर्वी मॉनसून और शहर के जलाशयों में पानी के भंडारण में कमी की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट कराया और केंडालेरू जलाशय से कृष्णा नदी का जल तत्काल छोड़ा जाए, इसे सुनिश्चित करने के लिए उनसे व्यक्तिगत तौर पर हस्तक्षेप करने की मांग की।

उन्होंने कहा, जैसा कि आपको मालूम होगा कि तमिलनाडु और चेन्नई शहर मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी मॉनसून पर निर्भर हैं। इस वर्ष (2016) के दौरान तमिलनाडु में उत्तर पूर्वी मॉनसून में बहुत अधिक कमी दर्ज की गयी। चेन्नई शहर में करीब 57 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई।

पनीरसेल्वम ने लिखा है, इन परिस्थितियों में मैं आपसे अधिकारियों को सहमति के अनुरूप केंडालेरू जलाशय से पानी के तत्काल छोड़े जाने को सुनिश्चित करने का निर्देश देने का आग्रह करता हूं।

Latest India News