1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलिसकर्मी ने मुख्यमंत्री की तारीफ वाला बोर्ड टंगवाया, फंसे विवाद में

पुलिसकर्मी ने मुख्यमंत्री की तारीफ वाला बोर्ड टंगवाया, फंसे विवाद में

तमिलनाडु में सेवा नियमों का उल्लंघन कर मुख्यमंत्री जयललिता की तारीफ वाला एक बोर्ड टंगवाने के कारण यहां एक पुलिसकर्मी विवादों में घिर गया।

J Jayalalitha
- India TV Hindi
J Jayalalitha

तिरूवरूर (तमिलनाडु): तमिलनाडु में सेवा नियमों का उल्लंघन कर मुख्यमंत्री जयललिता की तारीफ वाला एक बोर्ड टंगवाने के कारण यहां एक पुलिसकर्मी विवादों में घिर गया। पुलिस ने बताया कि जिले के मुत्तुपेट्टाई थाने में सहायक उपनिरीक्षक को आचार संहिता और सेवा नियमों के उल्लंघन के लिए वेट लिस्ट (सेवा में लेकिन किसी कार्य का जिम्मा नहीं) में रखा गया है।

उन्होंने तमिलनाडु की मौजूदा मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हुए काम को लेकर खुशी व्यक्त करने हुए शहर में एक फ्लैक्स बोर्ड लगवाया था। बोर्ड पर अधिकारी के नाम के साथ ही उनकी तस्वीर भी है। इसमें लिखा है, तमिलनाडु की माननीया मुख्यमंत्री आपके शासन के स्वर्णयुग में एक बार फिर काम करने को लेकर मैं खुश हूं। उन्होंने इसे फेसबुक सहित सोशल नेटवर्किंग साइटों पर पोस्ट किया जिसके बाद शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। बहरहाल, रवि ने कहा कि उनका किसी भी पार्टी के प्रति कोई झुकाव नहीं है लेकिन वह निजी तौर पर जयललिता के प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपनी इच्छा के तहत यह बोर्ड लगवाया।

Latest India News