1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु चुनाव: दिल का दौरा पड़ने से मतदान अधिकारी, 2 मतदाताओं की मौत

तमिलनाडु चुनाव: दिल का दौरा पड़ने से मतदान अधिकारी, 2 मतदाताओं की मौत

कोयंबटूर: तमिलनाडु में कंगेयम विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र पर दिल का दौरा पड़ने से 54 वर्षीय मतदान अधिकारी की मौत हो गई, जबकि मदुरै और शिवगंगा में दो बुजुर्ग मतदाताओं की मतदान केन्द्रों

voters- India TV Hindi
voters

कोयंबटूर: तमिलनाडु में कंगेयम विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र पर दिल का दौरा पड़ने से 54 वर्षीय मतदान अधिकारी की मौत हो गई, जबकि मदुरै और शिवगंगा में दो बुजुर्ग मतदाताओं की मतदान केन्द्रों पर मृत्यु हो गई।

आज सुबह तिरपुर जिले में कंगेयमपलयम में एक मतदान केन्द्र पर मतदान अधिकारी के तौर पर तैनात सेल्वराज को दिल का दौरा पड़ने पर उसे उसके साथी पास के एक अस्पताल ले गए जहां से उसे कोयंबटूर में सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने कहा कि सेल्वराज को दिल का दौरा पड़ा था।

मदुरै की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मदुरै मध्य विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र पर 70 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह व्यक्ति मतदान करने गया था। एक अन्य घटना में, विरद्धुनगर जिले के अरप्पुकोट्टई में एक मतदान केन्द्र पर 70 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

चुनाव से जुड़ी एक अन्य घटना में शिवगंगा जिले में विभिन्न मतदान केन्द्रों की छत ढह जाने से आठ व्यक्ति घायल हो गए। इसी तरह, करईकुडी के निकट कोट्टुर में मतदान केन्द्र की छत ढहने से पांच लोग जख्मी हो गए। वहीं तिरमनवयल गांव में मतदान केन्द्र की छत ढहने से तीन मतदाता घायल हो गए।

Latest India News