1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: सड़क के गड्ढे ने ली बाइक सवार की जान, पीछे से आ रहे टैंकर ने कुचला

दिल्ली: सड़क के गड्ढे ने ली बाइक सवार की जान, पीछे से आ रहे टैंकर ने कुचला

दिल्ली में लगातार बारिश के कारण पॉश इलाके की सड़क भी जवाब देने लगी है और सड़क गड्ढे में तब्दील होने लगे हैं। यही गड्ढा आज एक व्यक्ति जान लेवा बन गया और उसकी मौत हो गयी।

bike accident in delhi- India TV Hindi
bike accident in delhi

नई दिल्ली: दिल्ली में लगातार  बारिश के कारण पॉश इलाके की सड़क भी जवाब देने लगी है और सड़क गड्ढे में तब्दील होने लगे हैं। यही गड्ढा आज एक व्यक्ति जान लेवा बन गया और उसकी मौत हो गयी।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रवीण के रूप में हुई है वह वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर स्थित मोहन गार्डन कालोनी का रहने वाला था। जिस पानी के टैंकर ने बाइक सवार को उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया।  यह घटना वसंत कुंज में स्क्वेयर मॉल के पास शनिवार शाम करीब 7 बजकर 30 में हुई।

दिल्ली के वसंत कुंज में सड़क पर बने गड्ढे ने ले ली एक व्यक्ति की जान।  बाइक सवार के गिरने के बाद पीछे से आ रहे टैंकर ने कुचला। मौके से ड्राइवर फरार हो गया। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण असंतुलित होकर बाइक गिर गई। साथ ही वह व्यक्ति भी सड़क पर गिर गया। तेज रफ्कार में पीछे से आ रहे टैंकर ने उसे रौंद दिया। मौके में ही उस व्यक्ति की मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर टैंकर छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर। पुलिस जांच में डुट गई है। अभी तक ड्राइवर पकड़ा नहीं जा सका।

 

Latest India News