नई दिल्ली: इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में आए तारिक फतह ने हल्के-फुल्के अंदाज में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विपक्ष के नेता इमरान खान पर बड़ा निशाना साधा। जब तारिक से इमरान खान की भारत को कड़ा जवाब देने की धमकी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इमरान खान को जाकर कहीं इश्क लड़ाना चाहिए।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तारिक ने कहा, ‘अरे यार, (इमरान खान) जाकर कहीं इश्क लड़ाएं, क्रिकेट खेलें। किस चक्कर में पड़े हैं? इस स्टुपिड आदमी की सारी जिन्दगी औरतों, खासकर हिन्दुस्तानी औरतों को रिझाने में बीती है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आप सोचिए, एक आदमी 62 साल की उम्र में दूल्हा बना, और घोड़े पर चल के आया और फिर तलाक़, और फिर लड़की ने उनको भेज दिया बाहर। बेइमान लोग हैं। ये वो पंजाबी हैं जो पश्तो बनना चाहते हैं।’
पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतह ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि इन सभी लोगों को आइडेन्टिटी क्राइसिस है। तारिक ने कहा, ‘आपका मुशर्रफ दिल्ली वाला, वह पंजाबी बनना चाहता है। दिस इज ऑल नॉनसेन्स, इनको आइडेन्टिटी क्राइसिस है।’
Latest India News