1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जीका महामारी फैलने पर टाटा मोटर्स ने जीका ब्रांड लाने का विचार छोड़ा

जीका महामारी फैलने पर टाटा मोटर्स ने जीका ब्रांड लाने का विचार छोड़ा

ब्राजील और कई अमेरिकी देशों में जीका महामारी फैलने के बीच टाटा मोटर्स ने जल्द ही पेश की जाने वाली हैचबैक कार जिका का नाम बदलने का निर्णय किया है।

zika- India TV Hindi
zika

नई दिल्ली: ब्राजील और कई अमेरिकी देशों में जीका महामारी फैलने के बीच टाटा मोटर्स ने जल्द ही पेश की जाने वाली हैचबैक कार जिका का नाम बदलने का निर्णय किया है।
हालांकि कंपनी के आगामी ब्रांड की स्पेलिंग अलग है और इसे जिपी कार से लिया गया है, लेकिन इसका उच्चारण एक जैसा है। गौरतलब है कि जीका बीमारी ने अफ्रीका और यूरोप समेत अमेरिका के कई प्रांतों को सतर्कता बरतने पर मजबूर कर दिया है।

कंपनी ने यहां जारी एक बयान में कहा, हाल ही में जिका महामारी के चलते लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए टाटा मोटर्स ने इस कार के ब्रांड का नाम बदलने का निर्णय किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मच्छर जनित इस महामारी को लेकर आपातकाल की घोषणा की है। इस बीमारी से पीडि़त गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे का सिर असामान्य रूप से छोटा हो जाता है।  

क्या है जीका के फीचर

  • कार को XO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
  • इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी Indica eV2 को भी बनाती है।
  • Zica ऐसी तीसरी कार होगी, जो Tata के HorizoNext डिजाइन स्ट्रैटजी पर तैयार होगी।

Latest India News