1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संसद की कैंटीनों में चाय और कॉफी महंगी हुई, चावल-दाल सस्ते

संसद की कैंटीनों में चाय और कॉफी महंगी हुई, चावल-दाल सस्ते

नई दिल्ली: संसद में अब चाय और कॉफी पीने के लिए अधिक कीमत अदा करनी होगी वहीं संसद परिसर की कैंटीनों में चावल, दाल और सब्जी की कीमतें आज से कम कर दी गयी हैं।

parliament canteen- India TV Hindi
parliament canteen

नई दिल्ली: संसद में अब चाय और कॉफी पीने के लिए अधिक कीमत अदा करनी होगी वहीं संसद परिसर की कैंटीनों में चावल, दाल और सब्जी की कीमतें आज से कम कर दी गयी हैं। लोकसभा सचिवालय के अनुसार 10 मार्च की तारीख को जारी सर्कुलर के अनुसार एक मिनी वेज थाली का प्रबंध किया गया है जिसकी कीमत 15 रुपये रखी गयी है। वैसे आम वेज थाली की कीमत 34 रुपये है।

टी और कॉफी बोर्डों ने चाय और कॉफी के दाम बढ़ाकर आज से पांच रुपये कप कर दिये हैं जो पहले क्रमश: एक रपये और डेढ़ रुपये थे। वहीं संसद परिसर में कैंटीन संचालित करने वाली उत्तर रेलवे की कैटरिंग इकाई ने चावल, दाल और सब्जी के दाम घटा दिए हैं। चावल और सब्जी के दाम 11.25 रपये से घटाकर सात रपये प्रति प्लेट कर दिया गया है वहीं दाल की कीमत 11.25 से घटाकर पांच रुपये कर दी गयी है। पहले 10 रुपये में बिकने वाले रायते की प्लेट अब पांच रुपये में मिलेगी।

चिकन और मटन करी के दाम क्रमश: 45 और 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति प्लेट कर दिये गये है, वहीं चिकन और मटन बिरयानी के दाम 73 रुपये से घटाकर 65 रुपये कर दिया गया है।

Latest India News