छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कोरिया शहर से एक बेहद हैरान करने वाली ख़बर है। यहां एक टीचर बच्चों को शराब पीना सिखा रहा है, टीचर ब्लैकबोर्ड पर लिखा है दारू पियो। इस टीचर का नाम है शिवबरन सिंह। कहा जाता है कि ये हमेशा शराब पीकर स्कूल में आते हैं और नशे में बच्चों को पढ़ाते हैं। यही वजह है कि इनके दिमाग में हमेशा दारू घूमती रहती है। बच्चों को भी ये 'D' का मतलब दारू ही पढ़ाते हैं।
पहले तो ये टीचर यही कहता रहा कि इन बच्चों को पढ़ाने का यही सही तरीका है। शिवबरन से जब पूछा गया कि क्या वह हमेशा इसी तरह पढ़ाता है तो उसने जवाब दिया, ''मैं सिलेबस के हिसाब से भी पढ़ाता हूं।'' हालांकि, उसने बाद में माफी मांगी और कहा कि उसने शराब काफी पहले छोड़ दी है और कभी भी इस हालात में दोबारा से स्कूल नहीं आएगा।
आगे क्लिक करें और देखें पूरा VIDEO
Latest India News