1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के प्राइमरी टीचरों का गजब हाल, कैसे पढ़ेंगे नौनिहाल

देश के प्राइमरी टीचरों का गजब हाल, कैसे पढ़ेंगे नौनिहाल

नई दिल्ली: गया की जिस पावन धरती पर भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान मिला, बिहार में उसी जगह पर आज शिक्षा की कमान उन ‘होनहार’ शिक्षकों के हाथों में है जो देश के राष्ट्रपति और

न लिख पाते न पढ़ा पाते...- India TV Hindi
न लिख पाते न पढ़ा पाते फिर भी बने हैं प्राइमरी टीचर

नई दिल्ली: गया की जिस पावन धरती पर भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान मिला, बिहार में उसी जगह पर आज शिक्षा की कमान उन ‘होनहार’ शिक्षकों के हाथों में है जो देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक का नाम ठीक-ठीक नहीं लिख पाते। ये सच्चाई है देश भर के प्राइमरी स्कूल टीचरों की जो देश की नई पीढ़ी का भविष्य संवार रहे हैं...या यूं कहें सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। यूपी हो या फिर बिहार देश के अधिकांश राज्यों में शिक्षा का स्तर अपनी बदहाली की कहानी कह रहा है। जब इंडियाटीवी के एक रिपोर्टर ने प्राइमरी स्कूलों के ऐसे ही ‘होनहार’ शिक्षकों की जनरल नॉलेज परखने की कोशिश की तो जो वाकया सामने आया उसे सुन आप भी शर्मिंदा हो जाएंगे। शर्मिंदा इसलिए क्योंकि जब टीचर ऐसे होंगे तो देश की अगली पीढ़ी कैसी होगी। आप इस बात का शुक्र मना सकते हैं कि आपके बच्चे ऐसे ही किसी स्कूल में नहीं पढ़ते लेकिन जरा उनके बारे में सोचिए जिनके बच्चों को ऐसे ही ‘होनहार’ प्राइमरी टीचरों से हर रोज दो चार होना पड़ता है। आज हम अपनी खबर में जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं वो आपको यकीनन चौंका देगा, लेकिन देश की शिक्षा व्यवस्था की स्याह हकीकत कुछ ऐसी ही है। बिहार के गया में पढ़ाने वाले प्राइमरी स्कूल टीचरों का अंग्रेजी ज्ञान सुनकर तो आप दंग ही रह जाएंगे। अज्ञानता का अजब-गजब समाजवाद देखना हो तो लखनऊ के प्राइमरी स्कूलों के दर्शन कर लीजिए यकीनन आप अपने मकसद में कामयाब हो जाएंगे क्योंकि यहां भी प्राइमरी टीचर कमाल के हैं, उनसे अमेरिका की स्पेलिंग पूछिए तो कुछ ऐसे हाव-भाव दिखाने लगते हैं कि मानों उनसे क्या पूछ लिया हो।

Latest India News