1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र : मुंबई जा रहे विमान में आई खराबी, 160 यात्री फंसे

उप्र : मुंबई जा रहे विमान में आई खराबी, 160 यात्री फंसे

लखनऊ:  उत्तर प्रदश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमौसी) पर रविवार को दोपहर 1. 30 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे फ्लाइट

उप्र : मुंबई जा रहे...- India TV Hindi
उप्र : मुंबई जा रहे विमान में आई खराबी, 160 यात्री फंसे

लखनऊ:  उत्तर प्रदश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमौसी) पर रविवार को दोपहर 1. 30 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे फ्लाइट एआई-626 के करीब 160 यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने एयरलाइंस प्रशासन पर अव्यवस्था का आरोप लगाया है। अमौसी एयरपोर्ट के निदेशक सुरेश चंद्र होता ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी, इसलिए उसका टेक ऑफ रोक दिया गया। एयर इंडिया के इस लाइट का टाइम रिवाइज किया गया है।

उन्होंने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट से विमान का सामान आने के बाद इसकी मरम्मत की जाएगी। इसके बाद यह टेकऑफ करेगा।

उनके मुताबिक, फ्लाइट का टाइम रिशिड्यूल करके इसके उड़ान भरने का वक्त शाम छह बजे कर दिया गया

Latest India News