A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अस्पताल में पिता लालू यादव से मिले तेज प्रताप, भगवद् गीता भेंट की

अस्पताल में पिता लालू यादव से मिले तेज प्रताप, भगवद् गीता भेंट की

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजप्रताप यादव शनिवार को यहां के एक अस्पताल में अपने बीमार पिता लालू प्रसाद से मिले। लालू का न्यायिक हिरासत में इलाज चल रहा है।

<p>Tej Pratap Yadav</p>- India TV Hindi
Tej Pratap Yadav

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजप्रताप यादव शनिवार को यहां के एक अस्पताल में अपने बीमार पिता लालू प्रसाद से मिले। लालू का न्यायिक हिरासत में इलाज चल रहा है। तेजप्रताप राजद अध्यक्ष पिता से राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मडिकल साइंस (रिम्स) में जाकर मिले और उन्हें भगवान कृष्ण के उपदेशों वाली धार्मिक पुस्तक 'भगवद् गीता' भेंट की।

लोकसभा चुनाव के चमत्कारी परिणाम के मुताबिक, राजद की करारी हार हुई है।

लालू प्रसाद गुर्दा (किडनी) संबंधी रोगों और मधुमेह से पीड़ित हैं। चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

उन्होंने मई में सर्वोच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रेलमंत्री ने अब झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

Latest India News