1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झुलसा देने वाली गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, तेलंगाना में इस साल 317 लोगों की मौत

झुलसा देने वाली गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, तेलंगाना में इस साल 317 लोगों की मौत

हैदराबाद: तेलंगाना के राज्य आपदा प्रबंधन ने आज यहां बताया कि राज्य में इस साल गर्मियों के मौसम में अभी तक कुल 317 व्यक्तियों की लू लगने अथवा गर्मी के कारण मौत हुयी हैं। आपदा

heat- India TV Hindi
heat

हैदराबाद: तेलंगाना के राज्य आपदा प्रबंधन ने आज यहां बताया कि राज्य में इस साल गर्मियों के मौसम में अभी तक कुल 317 व्यक्तियों की लू लगने अथवा गर्मी के कारण मौत हुयी हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया, गर्मी से मरने वालों के अनुमान के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने गर्मी अथवा लू लगने के कारण 317 मौतों की पुष्टि की है। नालगोंडा जिले में सबसे ज्यादा 91 मौते दर्ज की गयी हैं, जबकि महबूबनगर में अभी तक गर्मी से कुल 44 लोगों की मृत्यु हुयी हैं।

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में तेलंगाना के आदिलाबाद, निजामाबाद, करीमनगर, मेडक, नालगोंडा, वारंगल और खम्मम इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान गर्म हवाओं में और तेजी आने का अंदेशा जताया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, तेलंगाना की गर्मी में ज्यादा कमी आने की संभावना नहीं है। राज्य के एक दो स्थानों का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है, जबकि रामागुंडम का तापमान राज्य में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि करीमनगर में आज गर्म हवाओं चलती रहीं, जबकि अन्य स्थानों का मौसम भी सूखा और गर्मी भरा रहा। हालांकि राज्य सरकार ने इससे पहले सभी जिलों को गर्मी से होने वाली मौतों के लिए एतिहाती उपाय करने के निर्देश दिये थे। राज्य सरकार ने गर्मी से मरने वालों के परिजनों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।

Latest India News