तेलंगाना: तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव आयुत चंडी यज्ञ करा रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री की माने तो वो ये यज्ञ विश्व कल्याण और राज्य की जनता की खुशहाली के लिए कर रहे हैं। लेकिन धार्मिक जानकार बताते है यज्ञ का उद्देश्य अपने शत्रुओं का नाश और प्रजा पर वशीकरण करना है। कहा जा रहा है कि आयुत चंडी यज्ञ के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने खुद अपना ख़जाना खोल दिया है। यज्ञ से जुड़ी हर चीज चाहे वो लकड़ी हो,हवन सामग्री हो या फिर प्रसाद सबके लिए उनका और उनके दोस्तों का पैसा खर्च हो रहा है।
यज्ञ रोजना सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और फिर 3.45 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। कहा जा रहा है कि यज्ञ करके केसीआर मां चंडी को प्रसन्न करने की चाहत रखते हैं। जबकि उनका कहना है कि विश्व कल्याण और राज्य की जनता की खुशहाली के लिए वो यज्ञ कर रहे हैं। केसीआर के मुताबिक तेलंगाना राज्य के गठन के लिए भी उन्होंने आयुत चंडी यज्ञ का प्रण किया था। लेकिन धार्मिक जानकार बताते हैं कि यज्ञ का उद्देश्य अपने शत्रुओं का नाश और प्रजा वशीकरण है।
1500 पंडित इस यज्ञ को करेंगे। इसके लिए 108 हवन कुंड बनाए गए हैं। हर कुंड पर 11 पंडित बैठकर 10 हजार वार शप्तशती का मंत्रोच्चारण करेंगे। इस यज्ञ पर 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा। केसीआर का आयुत चंडी यज्ञ कर्नाटक के श्रंगेरी पीठ के जगतगुरू करवा रहे हैं। यज्ञ पर केसीआर दोनों हाथों से पैसा खर्च कर रहे हैं। यज्ञ में 4000 किलो गाय का घी, 20 टन हवन की लकड़ी, दूध और शक्कर में पकाया गया 12 टन चावल, अष्टगंध, मिठाईयां, फल जैसी तमाम सामाग्री लगेगी। रोजाना करीब 60 हजार लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था की गई है।
जिस जगह पर यज्ञ हो रहा है वहां पांच -पांच हेलीपेड बनाए गए हैं।इसके अलावा यज्ञशाला तक जाने के लिए रोड बनाई गई है। यज्ञशाल से कुछ दूरी पर पार्किंग बनाई गई है जहां 25 हजार से ज्यादा गाड़ियां पार्क हो सकेंगी। पूरे इलाके में बैरिकेंडिग की गई है, वीवीआईपी और बाहर से आने वाले बड़े साधु संतों के लिए एयर कंडीशंड हट बनाए गए हैं।
27 दिसंबर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी पहुंचेंगे
यज्ञ में हिस्सा लेने के लिए 27 दिसंबर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पहुंचेंगे। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और बंडारू दत्तात्रेय, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु, तेलंगाना और महाराष्ट्र गवर्नर, कई राज्यों के मंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले हैं। आगे देखें वीडियो:
Latest India News