1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना: भीड़ ने सरपंच के घर को लगाई आग, तनाव

तेलंगाना: भीड़ ने सरपंच के घर को लगाई आग, तनाव

हैदराबाद: तेलंगाना राज्य के मेडक जिले के एक गांव में युवक की हत्या से गुस्साई भीड़ ने गांव की महिला सरपंच पर हमला किया एवं उनके घर को आग लगा दी, जिसके चलते शुक्रवार को

fire- India TV Hindi
fire

हैदराबाद: तेलंगाना राज्य के मेडक जिले के एक गांव में युवक की हत्या से गुस्साई भीड़ ने गांव की महिला सरपंच पर हमला किया एवं उनके घर को आग लगा दी, जिसके चलते शुक्रवार को गांव में तनाव बढ़ गया। आरोप है कि सरपंच के समर्थकों ने एक युवक की हत्या की। इसका बदला लेने के लिए गुस्साई भीड़ ने सरपंच पर हमला किया एवं उनके घर को आग लगा दी।

मारे गए युवक की पहचान करीमनगर जिले के जिल्लेला के 35 वर्षीय श्रीहरि के रूप में हुई है। गुरुवार को मेडक जिले के इब्राहिमपुर गांव में युवक का दुपहिया वाहन गलती से महिला सरपंच लक्ष्मी से टकरा गया था, जिससे भड़के सरपंच के परिजनों एवं समर्थकों ने युवक पर हमला किया। श्रीहरि ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना से बौखलाए जिल्लेला वासी एवं युवक के रिश्तेदार शुक्रवार को उसका शव लेकर इब्राहिमपुर गांव पहुंचे। उन्होंने सरपंच और उनके बाकी परिजनों को घर से खींचकर बाहर निकाला और घर को आग लगा दी।

आग ने दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। भीड़ की पत्थरबाजी में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। गांव की सरपंच और उनके परिजनों को दूसरे घर में पनाह लेनी पड़ी।

Latest India News