1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब पोर्न होगा प्रतिबंधित, 857 साइट्स ब्लॉक करने के आदेश

अब पोर्न होगा प्रतिबंधित, 857 साइट्स ब्लॉक करने के आदेश

नई दिल्ली: पोर्न साइट्स पर प्रतिबंध को लेकर ट्विटर पर मुखर हुए विरोध के बाद अब भारत सरकार के टेलीकॉम विभाग की तरफ से 857 पोर्न वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का सख्त आदेश दिया गया

अब पोर्न होगा...- India TV Hindi
अब पोर्न होगा प्रतिबंधित, 857 साइट्स ब्लॉक करने के आदेश

नई दिल्ली: पोर्न साइट्स पर प्रतिबंध को लेकर ट्विटर पर मुखर हुए विरोध के बाद अब भारत सरकार के टेलीकॉम विभाग की तरफ से 857 पोर्न वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का सख्त आदेश दिया गया है। इस आदेश की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक टेलीकॉम कंपनियां कुछ पोर्न साइट्स को ब्लॉक भी कर चुकी हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में पोर्न को बैन करने को लेकर ट्विटर पर लोगों ने अपनी नाराजगी जताई थी जिसके कारण #पोर्न_बैन ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था।

वहीं सरकार के फैसले के बाद इस उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि वो किसी भी फैसले को तब तक नहीं मानेंगे जब तक कि यह स्पष्ट नहीं किया जाता कि किस साइट क ब्लॉक करना है और किसे नहीं। आपको बता दें कि बीते हफ्ते चुनिंदा टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने कुछ पोर्न साइट्स को ब्लॉक कर दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने इस तरह के तमाम सर्विस प्रोवाइडर्स को 850 से ज्यादा पोर्न साइट्स को ब्लॉक करने को कहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार के इस फैसले से यूजर्स भी खफा हैं, यहां तक कि वो अलग अलग सोशल मंचों पर अपनी नाराजगी भी जता चुके हैं। जाने माने फिल्मकार रामगोपाल वर्मा भी इस प्रतिबंध के खिलाफ हैं।

Latest India News