1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुरक्षा के चलते जम्मू एवं कश्मीर में मोबाइल सेवाएं बंद

सुरक्षा के चलते जम्मू एवं कश्मीर में मोबाइल सेवाएं बंद

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा दृष्टि से मोबाइल फोन की सभी कॉल, एसएमएस और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने IANS को

सुरक्षा के चलते जम्मू...- India TV Hindi
सुरक्षा के चलते जम्मू एवं कश्मीर में मोबाइल सेवाएं बंद

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा दृष्टि से मोबाइल फोन की सभी कॉल, एसएमएस और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने IANS को बताया गया कि राज्य में बीएसएनएल, एयरटेल, एयरसेल, आइडिया और वोडाफोन सहित सभी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। यह कदम मोबाइल फोन के माध्यम से रिमोट-कंट्रोल के जरिये आतंकवादी वारदातों को रोकने के लिए उठाया गया है।

जम्मू-कश्मीर में कई सालों से ऐसा होता आ रहा है कि जब राज्य में जश्न मनाया जाता है, तो उस समय सुबह 8.30 बजे के आसपास मोबाइल सेवाएं निलंबित कर दी जाती हैं और यह तब तक लागू रहता है, जब तक मुख्य समारोह समाप्त नहीं हो जाता।

Latest India News