1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदौर में चोरों ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा, करतूत हुई सीसीटीवी में क़ैद

इंदौर में चोरों ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा, करतूत हुई सीसीटीवी में क़ैद

मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में बुधवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक मंदिर से 23 मिनट में 5 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी में क़ैद हो गई

Temple looted in indore- India TV Hindi
Temple looted in indore

मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में बुधवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक मंदिर से 23 मिनट में 5 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी में क़ैद हो गई है।

CCTV कैमरे में रिकॉर्ड तस्वीरें धुंधली तो हैं लेकिन चोरों की करतूत साफ नज़र आ रही है। चोरों ने आदिनाथ भगवान की मूर्ति, कई क़ीमती सामान चुराए और दान पेटी से रुपये भी उड़ा लिये। भारी भरकम दानपेटी  चुराने में मुश्किल तो जरूर हुई, लेकिन दोनो चोर मिलकर उसे उड़ा ले गए। इन दोनों बदमाशों ने इतनी चालाकी और फूर्ति दिखाई है कि 23 मिनट में ही 5 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इन चोरों मंदिर के जिस भी कोने में महंगी चीज़ें मिली उसे इन दोनों ने बड़ी आसानी से हाथ साफ कर दिया।

पहले एक चोर दोनों हाथों में मंदिर का क़ीमती सामान लेकर दरवाजे से बाहर निकला लेकिन तभी उसे एहसास होता है कि उसका साथी अंदर ही छूट गया है। वह दबे पांव दुबारा अंदर गया और अपने साथी को आवाज़ दी और फिर दूसरा चोर भी पहले चोर के साथ फ़रार हो गया।

सुबह में जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो मंदिर का दरवाज़ा टूटा हुआ था, सामान बिखरे हुए थे, भगवान आदिनाथ की अष्टधातू की मूर्ति गायब थी, चांदी के 6 किलो वज़न के 3 छत्र, 3 पंच मेरू  और दानपेटी में रखे रुपये सब ग़ायब थे।

मंदिर के सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है। आसपास के इलाके में भी चोरों की तलाश के लिए अलर्ट कर दिया गया है

Latest India News