1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला हुआ है। बताया जाता है कि गश्त के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

File Photo- India TV Hindi
Image Source : PTI File Photo

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला हुआ है। बताया जाता है कि ​शोपियां जिले में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा करने वाली एक चौकी पर कुछ आतंकवादियों ने शुक्रवार रात गोलीबारी की जिससे एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और एक अन्य पुलिसकर्मी तथा एक नागरिक घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने रात करीब साढ़े आठ बजे शोपियां के हरपोरा इलाके में जामनगरी अल्पसंख्यक चौकी पर तैनात पुलिस गार्ड पर गोलीबारी की। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद हमलावर भाग गए। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक कॉन्स्टेबल नजीर अहमद शहीद हो गया और कॉन्स्टेबल जहूर अहमद घायल हो गया। गोलीबारी में एक नागरिक भी घायल हुआ है। 

घायल पुलिसकर्मी को सेना के बेस अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि पूरे इलाके को घेर कर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

Latest India News