A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर के बाहरी इलाके में आतंकी हमला, दो जवान शहीद, पूरे इलाके में नाकेबंदी

श्रीनगर के बाहरी इलाके में आतंकी हमला, दो जवान शहीद, पूरे इलाके में नाकेबंदी

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में आतंकी हमले की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक हमला कर दिया।

<p>Srinagar</p>- India TV Hindi
Image Source : AP Srinagar

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में आतंकी हमले की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में सीमा सुरक्षा बल के 2 जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकवादी जवानों की दो रायफलें भी लूट कर ले गए हैं। हमले के चलते पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने घेरा बंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

Latest India News