श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात आतंवादियों द्वारा CRPF के काफिले पर किए गए हमले में कम से कम 6 जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने यहां से 50 किलोमीटर दूर बीजबेहरा के समथान में ग्रीन टनल के नजदीक श्रीनगर से जम्मू जा रहे एक काफिले में शामिल सीआरपीएफ की एक बस पर हमला किया। उन्होंने बताया कि हमले में सीआरपीएफ के छह जवान घायल हो गये।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को अनंतनाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है।
Latest India News