1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जिंदा पकड़े गए आतंकवादी ने खोली पाकिस्तान की पोल

जिंदा पकड़े गए आतंकवादी ने खोली पाकिस्तान की पोल

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास नौगाम सेक्टर में हुई मुठभेड़ में पकड़े गए आतंकवादी की पहचान कर ली गई है। उसका नाम बहादुर अली है और वह पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है।

terrorist- India TV Hindi
terrorist

नई दिल्ली: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास नौगाम सेक्टर में हुई मुठभेड़ में पकड़े गए आतंकवादी की पहचान कर ली गई है। उसका नाम बहादुर अली है और वह पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है। 22 वर्षीय बहादुर अली को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ट्रेन किया है और उसी ने उसे कश्मीर में भेजा था।

आतंकी बहादुर अली ने कबूल किया है कि वो पाकिस्तान का रहनेवाला है। इसके साथ ही उसने यह भी बताया है कि उसने पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग ली है और लश्कर ने उसे भारत भेजा है। बहादुर अली एनआईए की कस्टडी में है और एनआईए उसे पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर आई है। बहादुर अली का कबूलनामा मोबाइल पर रिकॉर्ड है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे कई प्रमाण मिले हैं जिससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि जम्मू और कश्मीर के साथ भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने में उसकी भूमिका है। उन्होंने कहा कि अब जो आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं वे इस बात को कबूल कर रहे हैं कि आईएसआई उनको भेजती है।

पाकिस्तान का चेहरा सामने आने के साथ ही आतंकी के पास कई राज भी हैं। अलग-अलग एजेंसियां अब उससे सच्चाई उगलवाने में लगी हैं। वे किस खास मकसद से भारत आए थे इस बात का भी खुलासा होगा। इससे पहले इसी तरह से आतंकियों ने घुसपैठ कर पठानकोट और उससे पहले पंजाब के ही एक थाने पर हमला किया था।

Latest India News