1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर, 1 जवान घायल

कश्मीर में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर, 1 जवान घायल

श्रीनगर: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रातभर चली मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान घायल हो गया। यहां रविवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "कुपवाड़ा जिले खुम्हैर के

कश्मीर में मुठभेड़, 3...- India TV Hindi
कश्मीर में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर, 1 जवान घायल

श्रीनगर: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रातभर चली मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान घायल हो गया। यहां रविवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "कुपवाड़ा जिले खुम्हैर के जंगलों (हंदवाड़ा) में कल (शनिवार) रात 8:00 बजे छिपे बैठे आतंकवादियों ने 21 राष्ट्रीय राइफल्स (R.R.) और पुलिस के एक खोजी दल पर गोलियां चलाईं।"

अधिकारी ने कहा, "इलाके को तुरंत घेर लिया गया और छिपे आतंकवादी बच न निकलने पाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सैनिक मौके पर पहुंचे। उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए, जबकि सेना एक जवान घायल हुआ है।"

उन्होंने कहा, "इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है।'

Latest India News