1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी पर उग्रवादी और आतंकी कर सकते हैं हमला

नरेंद्र मोदी पर उग्रवादी और आतंकी कर सकते हैं हमला

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के खुफिया दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरा है। जानकारी के अनुसार कट्टर दक्षिणपंथी संगठन प्रधानमंत्री को जान से मारने का प्लान बना रहे

नरेंद्र मोदी पर...- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी पर उग्रवादी और आतंकी कर सकते हैं हमला

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के खुफिया दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरा है। जानकारी के अनुसार कट्टर दक्षिणपंथी संगठन प्रधानमंत्री को जान से मारने का प्लान बना रहे हैं जिसके कारण उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री के मुस्लिमों को आकर्षित करने के फैसलों से दक्षिणपंथी संगठन काफी नाराज हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अबतक करीब 40 आतंकी संगठनों ने जान से मारने की धमकी दी है जिसमें नक्सल समर्थक, पूर्वोत्तर के उग्रवादी संगठन, आतंकियों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग शामिल हैं।

खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी कर सतर्क रहने के लिए कहा है। इसी खतरों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे।

खुफिया विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि, यह सूचना मिली है कि कट्टरपंथी दक्षिणपंथी संगठन गुजरात दंगे से जुड़े मामलों में हिंदूवादी नेताओं को सजा होने से खासे नाराज हैं। इसलिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला कर सकते हैं।

Latest India News