1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकी के भाई ने कहा, 'प्लीज हमारी सज्जाद से बात करा दो'

आतंकी के भाई ने कहा, 'प्लीज हमारी सज्जाद से बात करा दो'

नई दिल्ली: आतंकी नावेद के बाद जम्मू-कश्मीर में जिंदा पकड़े गए दूसरे आतंकी सज्जाद को लेकर एक पाकिस्तानी युवक ने दावा किया है कि वो सज्जाद का भाई असद है। असद ने बताया कि, उसका

आतंकी के भाई ने कहा,...- India TV Hindi
आतंकी के भाई ने कहा, 'प्लीज हमारी सज्जाद से बात करा दो'

नई दिल्ली: आतंकी नावेद के बाद जम्मू-कश्मीर में जिंदा पकड़े गए दूसरे आतंकी सज्जाद को लेकर एक पाकिस्तानी युवक ने दावा किया है कि वो सज्जाद का भाई असद है। असद ने बताया कि, उसका भाई ढाई साल पहले घर से गायब हो गया था। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक सज्जाद के भाई ने कहा कि, उन्हें उसकी गिरफ्तारी की खबर एक लोकल अखबार से पता चली है “प्लीज हमारी सज्जाद से बात करा दो।” आतंकी सज्जाद ने पूछताछ के दौरान अपने घर का नंबर अधिकारियों को बताया था।

आतंकी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ का रहने वाला है। रविवार को सज्जाद के परिवार से बातचीत की कोशिश की गई तो उसके चाचा के बेटे असद ने फोन उठया। उसने बताया कि सज्जाद के पिता का नाम फैज बक्श है और वह मुजफ्फरगढ़ के रहने वाले हैं। इसी के साथ सज्जाद के पाकिस्तानी होने का एक और सबूत मिल गया है।

गुफा में रोते हुए मिला था आतंकी

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी सज्जाद कश्मीर में एक गुफा में रोते हुए मिला था। सेना के जवानों ने उत्तरी कश्मीर में मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ा था।

Latest India News