नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा को लेकर खुफिया एजेंसियों ने जो रिपोर्ट तैयार की है, उसके मुताबिक इस बार लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठन यात्रा के दौरान गड़बड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं।
पाकिस्तानी आतंकी संगठनों ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को फिदायीन हमले का निशाना बनाने की साजिश रची है।
एक अंग्रेजी न्यूज चैनल ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। उधर, इन आतंकियों से निपटने के लिए सेना ने 'ऑपरेशन शिवा' शुरू किया है। इसके अलावा, केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
इस ऑपरेशन में करीब 7,500 जवानों को कश्मीर में घुसे खतरनाक आतंकियों को ढूंढकर अपनी गिरफ्त में लेने का जिम्मा सौंपा है।
केंद्रीय अद्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस ने भी इस धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार जवानों को तैनात किया है। इन्हें यात्रा के रूट और उससे जुड़े अन्य स्थानों पर तैनात किया गया है।
इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आज श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा का जायज़ा लिया। इस वर्ष यात्रा 59 दिनों तक चलेगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें अमरनाथ यात्रा से संबंधित तस्वीरें...
Latest India News