1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकियों के निशाने पर हो सकती है दिल्ली मेट्रो

आतंकियों के निशाने पर हो सकती है दिल्ली मेट्रो

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो आतंकवादियों के निशाने पर हो सकती है। राजधानी की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो पर आतंकवादी हमला हो सकता है। संसद की एक स्थायी समिति ने ये दिल्ली मेट्रो

delhi metro- India TV Hindi
delhi metro

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो आतंकवादियों के निशाने पर हो सकती है। राजधानी की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो पर आतंकवादी हमला हो सकता है। संसद की एक स्थायी समिति ने ये दिल्ली मेट्रो पर आतंकवादी हमले की आशंका जताई है।

गृह मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा बढ़ाए जाने की सख्त जरूरत है ताकि किसी भी आतंकवादी हमले से निपटा जा सके। संसदीय समिति की इस रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस के काम-काज की समीक्षा की गई है। समिति ने कहा है कि मेट्रो स्टेशनों पर दिल्ली पुलिस की तैनाती को बढ़ाया जाना चाहिए ताकि मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा को और ज्यादा चुस्त दुरुस्त बनाया जा सके।

बता दे कि दिल्ली मेट्रो में हर दिन करीब 26 लाख लोग सफर करते हैं। फिलहाल दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा मुख्य रूप से सीआईएसएफ के जिम्मे है। संसदीय समिति ने कहा है कि दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ को मिल कर जरूरी कदम उठाने चाहिए ताकि दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Latest India News