1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ठाणे में 3 मंजिल इमारत ढही, 10 की मौत

ठाणे में 3 मंजिल इमारत ढही, 10 की मौत

मुंबई: ठाणे जिले में आज तड़के 50 साल पुरानी तीन मंजिला एक इमारत के ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ठाणे के डी-केबिन इलाके में

ठाणे के नोपाड़ा इलाके...- India TV Hindi
ठाणे के नोपाड़ा इलाके में 3 मंजिल इमारत ढही, 10 की मौत

मुंबई: ठाणे जिले में आज तड़के 50 साल पुरानी तीन मंजिला एक इमारत के ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ठाणे के डी-केबिन इलाके में स्थित कृष्णा निवास नामक इमारत के ढहने से 7 लोग घायल भी हो गए।

बचाव अभियान में दमकल विभाग के कर्मी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल :एनडीआरएफ: के कर्मी जुटे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ठाणे नगर निगम ने कृष्णा निवास की जर्जर हालत को देखते हुए इमारत में रहने वालों को नोटिस जारी किया था।

उन्होंने बताया कि कुछ परिवारों ने इमारत खाली कर दी थी, लेकिन अन्य अभी भी वहीं रह रहे थे।

Latest India News