1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी के मामले में 70 गिरफ्तार, 600 पर केस दर्ज

अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी के मामले में 70 गिरफ्तार, 600 पर केस दर्ज

ठाणे के मीरा रोड इलाके में तीन कॉल सेंटरों में काम करने वाले कुल 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 600 अन्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Thane- India TV Hindi
Image Source : PTI Thane

ठाणे: ठाणे के मीरा रोड इलाके में तीन कॉल सेंटरों में काम करने वाले कुल 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 600 अन्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इन लोगों पर अमेरिकी नागरिकों को टैक्स चोरी के लिए केस चलाने की धमकी देकर वसूली करने का आरोप है। आरोपी खुद को टैक्स अधिकारी के तौर पर पेश करके वसूली करते थे।

देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

ठाणे के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नगर पुलिस ने मंगलवार रात मीरा रोड स्थित हरि ओम आईटी पार्क, यूनिवर्सल आउटसोर्सिंग सर्विसेज और ओसवाल हाउस के परिसरों में अवैध तरीके से चल रहे तीन कॉल सेंटरों पर छापेमारी की। 

सिंह ने बताया कि अपराध शाखा के 40 अधिकारियों समेत 200 लोगों के बल ने छापेमारी की और किराए के परिसरों में कुल 772 लोग काम करते पाए गए। उन्होंने बताया कि कुल 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 630 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 (जबरन वसूली), धारा 419, धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 34 और आईटी और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत काशीमीरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

उन्होंने बताया कि जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं उसमें प्रबंधक, कॉल लेने वाले, स्ट्रोक होल्डर और कॉल बंद करने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने इन कॉल सेंटरों में काम करने वाले 72 लोगों को छोड़ दिया क्योंकि उनका कथित घोटाले से कोई लेना-देना नहीं था। 

Latest India News