नई दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ संवाद प्रक्रिया निलंबित नहीं है और पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिए पाकिस्तानी संयुक्त जांच दल (JIT) का यहां का दौरान बहुत रचनात्मक है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जेआईटी का पठानकोट दौरा बहुत ही रचनात्मक और सहयोगात्मक वातावरण में हुआ है।
उन्होंने कहा, "हम आतंकवाद के सभी रूपों को परास्त करने में सहयोग का स्वागत करते हैं।"
स्वरूप ने यह भी कहा कि इस्लामाबाद के साथ संवाद प्रक्रिया निलंबित नहीं है।
Latest India News