नई दिल्ली: जिस तरह जापान ने भारत में मेट्रो को लाने में मदद की थी उसी प्रकार अब जापान भारत में पहली बुलेट ट्रेन लाने की तैयारी में है। सबसे पहले इसे मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाया जाएगा। ऐसा अनुमान है कि यह 505 किलोमीटर की दूरी दो घंटे से भी कम समय में पूरा करेगी। बुलेट ट्रेन के लिेए भारत और जापान में MOU साइन किया गया है। हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार यह बुलेट ट्रेन काम करेगी और इसका किराया कितना होगा।
क्या है प्रोजेक्ट:
हाईस्पीडः मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर
दूरीः 505 किलोमीटर
खर्च होंगेः 98,805 करोड़ रुपए
यात्रा का समयः 7 घंटे की बजाय 2 घंटे
प्रपोज्ड स्पीडः 300 किलोमीटर प्रति घंटा ...
इस हाई स्पीड ट्रेन के लिए भारत ने दो साल पहले ही इसकी स्टडी कर ली थी। कि किस प्रकार इसे लाया जाए और कितना खर्चा आएगा। 2015 में हुलेट ट्रेन की रिपोर्ट को भारत को दिया गया इसमें कहा गया कि जापान में चलने वाली बुलेट ट्रेन की ही तरह भारत में भी इसे चलाया जाएगा।
ये है किराया
जेआईसीए के अध्ययन पर बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस ट्रेन का खर्चा 2800 रूपये होगा। अभी भारत में चलने वाली ट्रनों में सबसे ज्यादा किराया मुंबई शताब्दी एक्सप्रेस का है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और
Latest India News