1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. THE HINDU का बुधवार एडिशन नहीं छपा , 137 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ

THE HINDU का बुधवार एडिशन नहीं छपा , 137 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ

चेन्नई: प्रमुख दैनिक अंग्रेजी अखबार THE HINDU के 137 साल के इतिहास में ऐसा पहला मौका आया है जब इस अखबार का बुधवार का एडिशन नहीं छप पाया। अखबार के मालिक एन मुरली ने बताया

नहीं छपा THE HINDU, 137 सालों...- India TV Hindi
नहीं छपा THE HINDU, 137 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ

चेन्नई: प्रमुख दैनिक अंग्रेजी अखबार THE HINDU के 137 साल के इतिहास में ऐसा पहला मौका आया है जब इस अखबार का बुधवार का एडिशन नहीं छप पाया। अखबार के मालिक एन मुरली ने बताया कि बारिश के चलते ही कर्मचारी ऑफिस नहीं पहुंच पाए जिसके कारण कई सालों में पहली बार अखबार का एडिशन नहीं छप पाया। गौरतलब है कि चेन्नई में हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे तमिलनाडु की हालत बिगाड़कर रख दी है। बारिश ने जहां एक ओर आम जन-जीवन को तहस नहस कर दिया है, हर तरह की खबरें लोगों तक पहुंचाने वाला मीडिया भी इस आम समस्या से हलकान है।

अखबार के मालिक एन. मुरली ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बताया कि अखबार के चेन्नई ऑफिस में उनके मीडिया कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंच पाए और इसी वजह से बुधवार का सिटी एडीशन नहीं छापा जा सका है। उन्होंने बताया कि हालात यहां तक खराब हैं कि फ्लाइट और ट्रेन भी बंद हैं। न ही बिजली है और न ही लोग कहीं आ और जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में अखबार का सिटी एडिशन छाप पाना मुमकिन नहीं है। यह हिंदू अखबार के इतिहास का पहला मौका है जब छुट्टियों के बंदियों के इतर अखबार के छपने में समस्या आई है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी तरह अखबार छप भी जात है तो इसकी भी गारंटी नहीं है कि ये लोगों तक पहुंच भी पाएगा। वहीं अन्य अखबारों का भी कुछ यही हाल नजर आ रहा है।

Latest India News