1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में चोरी, 3 लोग हिरासत में

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में चोरी, 3 लोग हिरासत में

आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता ने रविवार को कहा कि उन्होंने शनिवार को पार्टी के कार्यालय में हुई चोरी के बारे में...

aap office- India TV Hindi
aap office

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता ने रविवार को कहा कि उन्होंने शनिवार को पार्टी के कार्यालय में हुई चोरी के बारे में दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। आप के नेता विकास योगी ने बताया, "206 दिल्ली राऊज एवेन्यू में स्थित पार्टी कार्यालय से शनिवार की सुबह लगभग 25-28 चुनाव अभियान सामग्री चोरी हो गई।"

आप के नेता ने कहा, "शनिवार की रात इंद्रप्रस्थ पुलिस स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज के साथ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।" शिकायत के बाद तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने में हुई देरी के बारे में पूछे जाने पर योगी ने कहा कि वे सुराग पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज में एक आदमी को आप के कार्यालय में प्रवेश करते हुए और अभियान सामग्री को अपने रिक्शा पर डालकर भागते हुए देखा जा सकता है।

Latest India News