1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल की पदयात्रा में ‘चोरों’ की चांदी, विधायकों के मोबाइल और पर्स गायब

राहुल की पदयात्रा में ‘चोरों’ की चांदी, विधायकों के मोबाइल और पर्स गायब

मुंबई: मुंबई में कल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी पदयात्रा में शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे तो इसी पदयात्रा में कुछ पॉकेटमार लोगों की जेब काटने में जुटे थे। बेहद शातिराना तरीके से भीड़ में

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

मुंबई: मुंबई में कल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी पदयात्रा में शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे तो इसी पदयात्रा में कुछ पॉकेटमार लोगों की जेब काटने में जुटे थे। बेहद शातिराना तरीके से भीड़ में पॉकेटमारों ने कई कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन चोरी किए। जिन लोगों के मोबाइल चोरी हुए हैं उनमें पूर्व टेलीकॉम मिनिस्टर मिलिंद देवड़ा समेत दो विधायक भी शामिल हैं।

शनिवार को राहुल गांधी बांद्रा से धारावी के बीच 8 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे थे। राहुल की ये पदयात्रा बांद्रा पश्चिम के नैशनल कॉलेज से शुरू हुई। राहुल का शक्ति प्रदर्शन था तो मुंबई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और भीड़ का जुटना लाजिमी था। बस इसी फायदा पॉकेटमारों ने उठाया। इधर भीड़ में राहुल गांधी के नाम के नारे लग रहे थे उधर पॉकेटमार शातिराना तरीके से अपने काम को अंजाम दे रहे थे।

सैकड़ों की भीड़, धक्का मुक्की और चोरों की चांदी

इस पद यात्रा में शामिल विधायक अमीन पटेल और असलम शेख़ के मोबाइल भी चोरी हुए। इसके साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं के पैसे भी चोरी हुए हैं। चोरों ने पूर्व टेलीकॉम मिनिस्टर मिलिंद देवड़ा को भी नहीं बख्शा। उनके आईफोन सिक्स पर हाथ साफ कर दिया जिसमें उनके अहम दस्तावेज थे। मिलिंद देवड़ा ने इस चोरी का जिक्र अपने ट्वीटर एकाउंट में मुंबई पुलिस की आलोचना करके किया। मिलिंद देवड़ा ने लिखा कि ये चोरी इस बात का सबूत है कि मुंबई में कानून व्यवस्था खराब हो गई है।

राहुल गांधी की पदयात्रा हो और सुरक्षा चाक चौबंद ना हो ये कैसे हो सकता है लेकिन चोरों के आगे एक ना चली। SPG और पुलिस के भारी बंदोबस्त के बीच जेबकतरों और चोरों ने अपने काम को अंजाम दे डाला। खार से लेकर धारावी और बांद्रा पुलिस थाने में इस चोरी की शिकायत की गई।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-

Latest India News