कश्मीर में सामान्य हालात की गवाही दे रही हैं ये तस्वीरें, देखिए किस तरह तरक्की की राह पर है घाटी
कुछ तस्वीरें कश्मीर से अमन और शांति का संदेश लेकर आई हैं जो बता रही हैं कि कश्मीर की जनता ने विकास के के लिए इस बड़े बदलाव को कितनी सहर्षता के साथ स्वीकार किया है।

युवाओं को मिल रही है इंटरनेट की सुविधा
जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए पुलवामा में इंटरनेट फैसिलिटी सेंटर खोला गया है। छात्रों को इंटरनेट एक्सेस के साथ ही सभी तरह के फॉर्म भरने की सुविधा मिल रही है। इसी के साथ ही राज्य के दूसरे हिस्सों में भी युवाओं के लिए इसी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।