नई दिल्ली: दिल्ली के एक पॉश इलाके में चोरों ने 2 कार सिर्फ 20 मिनट में पार कर दी। लेकिन ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लेकिन अभी तक पुलिस चोरो को नहीं पकड़ पाई हैं।
यह वारदात हुई साउथ दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज के गुलमोहर अपार्टमेंट में। मंगलवार को सुबह तड़के तीन बजे जब अपार्टमेंट के सभी लोग गहरी नींद में थे। तब दो चोर गैरेज में घूसे।
गैराज में पहुंचते ही पहले चोर ने पीछे पार्क की सैंट्रो कार को नकली चाबी से खोलने की कोशिश की। और वह कायमाब हुआ। इसके बाद गाड़ी में 4 मिनट रुका और फिर कार से निकल कर दूसरी कार मारुती की तरफ गया और उसे भी नकली चाबी से खोल लिया। काफी मसक्कत के बाद वह कार खुली। इसके बाद दोनों चोर कार में बैठे और महज 20 मिनट में कार लेकर रफूचक्कर हो गए।
सुबह कार मालिको ने पुलिस को चोरी की सूचना दी, लेकिन अभी तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई हैं। पुलिस चोरों की तलाश कर रही हैं।
देखे वीडियो-
Latest India News