1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चाणक्य नीति: ऐसा करेंगे तो आप भी बन जाएंगे धनवान

चाणक्य नीति: ऐसा करेंगे तो आप भी बन जाएंगे धनवान

नई दिल्ली: कौटिल्य जिन्हें दुनिया आचार्य चाणक्य नाम से जानती है ने ऐसी काफी सारी गूढ़ बातें दुनिया को बताई हैं जिन्हें मानकर आज भी व्यक्ति खुद को सुखी और सानध्य रख सकता है। धर्मनीती

चाणक्य नीति: ऐसा...- India TV Hindi
चाणक्य नीति: ऐसा करेंगे तो आप भी बन जाएंगे धनवान

नई दिल्ली: कौटिल्य जिन्हें दुनिया आचार्य चाणक्य नाम से जानती है ने ऐसी काफी सारी गूढ़ बातें दुनिया को बताई हैं जिन्हें मानकर आज भी व्यक्ति खुद को सुखी और सानध्य रख सकता है। धर्मनीती और कूटनीति सिखाने वाले आचार्य ने बताया है कि कोई व्यक्ति कैसे बिना रुपए और पैसों के भी धनवान बन सकता है। अर्थशास्त्र के महान ज्ञाता आचार्य का कहना था कि अगर कोई बुद्धिमान व्यक्ति समय के अनुकूल कुछ खास बातों को मानता है तो वह जीवन भर खुशी रहता है। तो जानिए आखिर आचार्य चाणक्य ने ऐसा क्या कह दिया जो रूपए और पैसों के बगैर भी कोई कैसे धनवान बन सकता है।

चाणक्य का कहना था कि अगर कोई व्यक्ति संपत्ति रहते हुए भी उसकी वृद्धि का प्रयास करता है तो यह नीति निपुणता है। लेकिन उनके हिसाब से सबसे धनवान व्यक्ति वही होता है जो बहुत आराम से प्रसन्न होना जानता है, या यूं कहें कि जिसकी प्रसन्नता सबसे सस्ती होती है, वहीं धनवान है।

अगली स्लाइड में पढ़ें चाणक्य ने धनवान व्यक्ति किसे कहा है

Latest India News