नई दिल्ली: कुछ यादें, कुछ अच्छे दोस्त, कुछ शरारतें और वो शानदार पल जो हमने बचपन में बिताए थे आज भी हसीन लगते हैं। बचपन में स्कूल की बेंच पर की गईं तमाम शरारतें जिन्हें हमारे टीचर हसकर माफ कर दिया करते थे आज उन्हें सोचकर भी चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट आ जाती है।
बचपन का हमारा पहला क्रश, स्कूल की कैंटीन में की कई तमाम नादानियां, दोस्तों और खड़ूस से दिखने वाले टीचरों पर बनाए गए तरह तरह के जोक्स हमारे सामने बचपन की यादों का कोलॉज खोलकर रख देते हैं। हममें से हर किसी ने अपने बचपन में शुरूआती पढ़ाई के दौरान ऐसे ही कुछ शानदार पल बिताएं जिन्हें हर कोई दोबारा जीने की तमन्ना रखता है। पर अफसोस हम अब बड़े हो चले हैं और हम बस उन लम्हों को याद ही कर सकते हैं। तो चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको उन प्यारों लम्हों के शहर में ले चलते हैं।
पेप्सी इंडिया द्वारा यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो को देखकर अपने स्कूल के दिनों की शरारतें याद आ जाएंगी।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
Latest India News