BJP मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, कुछ घंटों में ही पुलिस ने लगाया कॉल करने वाले का पता
दिल्ली के DDU मार्ग पर बने BJP मुख्यालय को बम से उड़ाने धमकी मिली है। ये धमकी कॉल के जरिए सुबह तक़रीबन 11 बजे दी गई थी, जिसके बाद पुलिस BJP मुख्यालय पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जांच में पुलिस को पता चला है कि कॉलर मैसूर का रहने वाला है और मेंटली डिस्टर्ब है।
