मेरठ: मेरठ में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां 3 मासूमों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के एक गांव में दो अलग-अलग घटनाओं में 3 मासूमों को कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया। इनमें से 10 साल की बच्ची की साथ दो किशोरों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया, जबकि एक बच्ची से रेप और एक बच्चे के साथ कुकर्म किया गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को 5 साल का बच्चा और 5 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रहे थे। आरोप है कि गांव का 22 वर्षीय वसीम दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया जहां उसने बच्ची के साथ रेप और बच्चे के साथ कुकर्म किया।
जब बच्चे रोते हुए घर पहुंचे तो परिजनों को घटना की जानकारी मिली। बुधवार को परिजनों ने परतापुर पुलिस में आरोपी वसीम के खिलाफ शिकयत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
वहीं दूसरा मामला भी इसी गांव का है। मंगलवार को 8 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। बच्ची के परिजनों की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह बच्ची घर के पास ही एक दुकान में सामान लेने गई थी। उस दौरान गांव के 16 वर्षीय समीर और 17 वर्षीय अमीर बच्ची को बहला-फुसला कर खेत में ले गए और उससे गैंगरेप किया।
बुधवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची की डॉक्टरी जांच कराई और दोनों आरोपियों के खिलाफ बुधवार देर रात रेप, पोस्को कानून समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
Latest India News