A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में जैश के तीन आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद

जम्मू कश्मीर में जैश के तीन आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद

सुरक्षा बलों ने शहर के बाहरी इलाके से रविवार को जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

<p>Arrest </p>- India TV Hindi
Image Source : PTI / REPRESENTATIVE Arrest 

सुरक्षा बलों ने शहर के बाहरी इलाके से रविवार को जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “एक विश्वसनीय सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने लावायपोरा (श्रीनगर-बारामूला मार्ग पर) से प्रतिबंधित आतंकी के संगठन के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। ये सभी कार में सवार थे।” 

प्रवक्ता ने कहा तीनों आतंकवादियों के पास से जिंदा कारतूस और अन्य गोलाबारूद बरामद किये गये हैं। इन आतंकवादियों की पहचान रईस हुर्रा, शाहिद भट और इशाक लोन के तौर पर हुई है।

Latest India News