1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तीन नाबालिगों के साथ परिवार के सदस्यों ने किया बलात्कार

तीन नाबालिगों के साथ परिवार के सदस्यों ने किया बलात्कार

अलग-अलग घटनाओं में तीन लड़कियों के साथ कथित तौर पर उनके परिवार के सदस्यों ने बलात्कार किया। इनमें से दो घटनाओं में पिता ने अपनी बेटियों के साथ बलात्कार किया।

Gang Rape- India TV Hindi
Gang Rape

नयी दिल्ली: अलग-अलग घटनाओं में तीन लड़कियों के साथ कथित तौर पर उनके परिवार के सदस्यों ने बलात्कार किया। इनमें से दो घटनाओं में पिता ने अपनी बेटियों के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि पहली घटना में, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में सात वर्षीय एक लड़की के साथ उसका पिता कुछ समय से बलात्कार कर रहा था। उन्होंने बताया कि यह मामला कल उस समय प्रकाश में आया जब लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की और चिकित्सा जांच में पता चला कि बार-बार यौन उत्पीड़न के कारण ऐसा हो रहा है।

दूसरा मामला, मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक होटल का है जहां पर 12 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके पिता ने बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि यह परिवार बिहार से आया है और होटल के एक कमरे में रूका हुआ था । व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ कल उस समय बलात्कार किया जब उसकी पत्नी बाहर गयी हुयी थी।

तीसरी घटना में 12 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर उसका चाचा कुछ समय से बलात्कार कर रहा था। यह मामला बुधवार को उस समय प्रकाश में आया जब लड़की ने अपने पेट के निचले हिस्से में असहनीय दर्द की शिकायत की।

Latest India News