A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: सुरक्षाबलों ने पुलवामा में मार गिराए तीन आतंकी

कश्मीर: सुरक्षाबलों ने पुलवामा में मार गिराए तीन आतंकी

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध तीन आतंकवादी मारे गए।

three terrorists killed in pulwama kashmir कश्मीर: सुरक्षाबलों ने पुलवामा में मार गिराए तीन आतंकी- India TV Hindi
Image Source : PTI कश्मीर: सुरक्षाबलों ने पुलवामा में मार गिराए तीन आतंकी

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के नागबेरान त्राल के वन क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध तीन आतंकवादी मारे गए। सर्च ऑपरेशन जारी है। दो दिनों में इस जिले में मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है।

 

Latest India News